Rajasthan Forester Answer Key 2026: राजस्थान वनपाल उत्तर कुंजी जारी, 1/3 अंक की होगी नेगेटिव मार्किंग

Rajasthan Forester Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान वनपाल (Forester) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की ओर से 17 जुलाई 2026 को प्रोविजनल Rajasthan Forester Answer Key 2026 जारी किया है। उत्तर कुंजी में अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते है। इसके साथ ही यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा।

Rajasthan Forester Answer Key 2026 कब आएगी?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले संकेत दिए थे कि वनपाल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 17 जुलाई 2026 को जारी की है। आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की अपलोड की है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार RSSB की वेबसाइट पर जाकर अपनी Answer Key PDF डाउनलोड कर सकते है।

28 जून को हुई थी वनपाल भर्ती परीक्षा

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) माध्यम से किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 259 वनपाल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Rajasthan Forester Answer Key 2026 Highlights

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामराजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 2026
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामवनपाल (Forester)
कुल पद259
परीक्षा तिथि28 जून 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
उत्तर कुंजीप्रोविजनल (अस्थायी)
उत्तर कुंजी तिथि17 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

RSSB Forester Answer Key 2026 PDF कहां मिलेगी?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट पर उपलब्ध Answer Key सेक्शन में वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 का लिंक सक्रिय किया जाएगा। वहीं उम्मीदवार अपनी Response Sheet भी वहीं से प्राप्त कर सकेंगे और उत्तरों का मिलान कर पाएंगे।

Rajasthan Forester Answer Key 2026 डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर उपलब्ध Answer Key सेक्शन में जाएं।
  • Rajasthan Forester Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  • PDF डाउनलोड करें और अपने सभी उत्तरों का मिलान करें।
  • यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। वहीं गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। यदि कोई प्रश्न छोड़ा जाता है तो उसके लिए न तो अंक दिए जाएंगे और न ही कोई कटौती होगी। उम्मीदवार इसी नियम के आधार पर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

Answer Key से क्या होगा फायदा?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे। इससे रिजल्ट जारी होने से पहले ही संभावित अंक का अनुमान लगाया जा सकता है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति होती है, तो बोर्ड द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Comment